मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमने-सामने होंगे आमिर-सलमान!  
सलमान खान को लेकर बोनी कपूर ‘पोक्किरी’ का हिंदी में रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म का शीर्षक फिलहाल ‘वांटेड : डेड एंड अलाइव’ रखा गया है, जो बाद में बदला जाएगा। इस फिल्म के तीन-चार गाने फिल्माने शेष हैं और बाकी की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

आमिर खान की फिल्म ‘गजिनी’ के निर्माताओं ने भी घोषणा की है कि वे भी अपनी फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित करेंगे। आमिर के घायल होने की वजह से फिल्म की शूटिंग में खलल पैदा हुआ है। आमिर ने यूनिट के लोगों को बताया है कि वे तेजी से काम करने की कोशिश करेंगे ताकि फिल्म समय पर प्रदर्शित हो सके।

सलमान वाली फिल्म तो दो अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। उधर आमिर ने भी फिल्म निर्धारत समय में पूरी करने की कमर कस ली है। दोनों फिल्म अगर समय पर तैयार हो जाती हैं ‍तो दो अक्टूबर को आमिर और सलमान की फिल्मों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
और भी
पाकिस्तान में भारतीय फिल्में
ब्रूना बनेंगी सलमान की नायिका!
रणबीर करेंगे शिमित अमीन की ‍फिल्म
अफवाहों से परेशान दीपिका
नकारात्मक किरदार में नेहा
पाकिस्तानी बैण्ड के म्यूजिक वीडियो में जॉन