मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफवाहों से परेशान दीपिका  
Deepika-Ranbir
IFM
दीपिका पादुकोण अफवाहों से परेशान हैं। ‘ओम शांति ओम’ के प्रदर्शित होने के बाद वे सैलिब्रिटी बन गई हैं और उन्हें अब समझ में आ रहा है कि सैलिब्रिटी बनने के ढेर सारे लाभ हैं तो कुछ नुकसान भी हैं।

पिछले दिनों यह खबर तेजी से फैल गई कि दीपिका और उनके ताजा बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बीच ब्रेकअप हो गया है। दीपिका को समझ में नहीं आया कि यह खबर कब और कैसे फैल गई? उन्होंने इसका खंडन किया और स्थिति स्पष्ट की।

पहले ही दोनों को साथ में गुजारने के लिए वक्त ‍कम मिलता है क्योंकि दोनों उभरते हुए सितारें हैं और बेहद व्यस्त हैं। शूटिंग करने के अलावा रणबीर और दीपिका कैसे एक-दूसरे से मिलें यही सोचते रहते हैं।

दीपिका ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से वे अफवाहों का केन्द्र रही हैं। उनके अभिनय के कम और लव लाइफ के चर्चे ज्यादा हुए हैं। क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्रसिंह धोनी और युवराजसिंह से उनकी नजदीकियाँ के बारे में काफी लिखा गया। बिना आग के धुआँ नहीं उठता है वाली बात पर भी दीपिका को गौर करना चाहिए।
और भी
नकारात्मक किरदार में नेहा
पाकिस्तानी बैण्ड के म्यूजिक वीडियो में जॉन
लाल बालों वाली प्रियंका
संजय दत्त बनेंगे चार्ल्स शोभराज
सैफ को चाहिए बीस करोड़ रुपए!
एक और नेहा