मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नकारात्मक किरदार में नेहा  
Neha
IFM
आमतौर पर नायिकाएँ नकारात्मक किरदार निभाने से बचती हैं क्योंकि यदि उनका यह किरदार पसंद किया गया तो उन्हें टाइप्ड होने का खतरा नजर आता है। वे सोचती हैं कि इसके बाद उन्हें सकारात्मक किरदारों के लिए कोई नहीं पूछेगा।

नेहा धूपिया की सोच थोड़ी अलग है। वे कामयाबी पाने के लिए नेहा धूपिया हर तरह के प्रयास कर रही हैं। जब उन्हें ‘सिंह इज़ किंग’ फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने फौरन हाँ कर दी।

नेहा का मानना है कि ‘सिंह इज़ किंग’ एक बड़ी व्यावसायिक फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार जैसा सितारा मौजूद हैं। फिल्म का प्रचार भव्य स्तर पर किया जाएगा और नेहा के डूबते करियर को भी थोड़ा सहारा मिल जाएगा। नेहा पहली बार खलनायिका के तेवर दिखाएँगी।

‘मिथ्या’ के बाद नेहा की घुसपैठ रजत कपूर के ग्रुप में भी हो गई है। वे रजत के साथ ‘आय एम 24’ और ‘रात गई बात गई’ नामक दो फिल्में कर रही हैं। परेश रावल के साथ ‘चला मुरारी मर्डर करने’ में वे हास्य भूमिका निभा रही हैं।

नेहा इस बात से खुश हैं कि उन्हें इस समय हर प्रकार की भूमिकाएँ अभिनीत करने को मिल रही हैं।
और भी
पाकिस्तानी बैण्ड के म्यूजिक वीडियो में जॉन
लाल बालों वाली प्रियंका
संजय दत्त बनेंगे चार्ल्स शोभराज
सैफ को चाहिए बीस करोड़ रुपए!
एक और नेहा
मूड का मामला है