प्रियंका जिस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं उसका नाम है ‘लव स्टोरी 2050’। इस उत्साह का कारण है हरमन बावेजा, जो कि प्रियंका के बेहद करीबी दोस्त हैं। हरमन का नाम लेते ही प्रियंका खिल उठती हैं।
बात की जाए फिल्म की। जैसा कि नाम से जाहिर है इस फिल्म की कहानी सन 2050 की है। आने वाले समय की कल्पना इस फिल्म में की गई है। उस समय कैसा फैशन होगा यह भी इस फिल्म में दिखाया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में लाल बालों में नजर आएँगी। शायद उस समय लोग लाल बाल रखेंगे, इसलिए प्रियंका को यह लुक दिया गया है। आमतौर पर नायिकाएँ बालों को रंगने के बजाय विग का इस्तेमाल करती हैं।
चूँकि हरमन की यह पहली फिल्म है, इसलिए प्रियंका अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहतीं। वास्तविकता लाने के लिए उन्होंने अपने बाल रंग लिए हैं। निर्माता हैरी बावेजा प्रियंका का यह समर्पण देख चकित हैं।
प्रियंका ने अपने बालों का रंग तीन बार इस फिल्म के लिए बदला है। पहले लाल, फिर काला और फिर लाल। वजह? वे इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
|