मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सैफ को चाहिए बीस करोड़ रुपए!  
Saif
PR
कोई भी फिल्म कामयाब होती है तो उसमें काम करने वाले कलाकारों के बीच श्रेय लूटने की होड़ मच जाती है, लेकिन यदि फिल्म पिट जाती है तो सभी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं। ये बॉलीवुड की पुरानी परम्परा है। सैफ अली खान भी बॉलीवुड का ही हिस्सा हैं और वे भी इसी तरह की सोच रखते हैं।

‘रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े तो सैफ ने सारा श्रेय खुद ले लिया। सैफ इस भ्रम में जीने लगे कि ‘रेस’ उनकी वजह से कामयाब हुई है। ‘टशन’ जब चारों खाने चि‍त हो गई तो सैफ ने पल्ला झाड़ लिया।

‘रेस’ के सफल होते ही सैफ अली खान ने अपनी प्राइस बढ़ा दी, लेकिन ‘टशन’ के असफल होने के बाद उन्होंने प्राइस घटाने के बारे में सोचा भी नहीं।

पिछले दिनों एक प्रसिद्ध निर्देशक, जिनकी फिल्म से सैफ का करियर चमक उठा, सैफ को साइन करने पहुँचे। सैफ ने कहानी सुनी और उन्हें पसंद भी आई। वे निर्देशक महाशय बड़े खुश हुए कि सैफ उनके अहसानमंद हैं।

बात जब पैसों की आई तो सैफ ने जो कीमत माँगी उससे उन निर्देशक महाशय का मुँह खुला का खुला ही रहा गया। सैफ ने बीस करोड़ रुपए माँग लिए। सैफ की यह प्राइस सुन उस निर्देशक को गहरा सदमा पहुँचा।

इस सदमे से उबरने में उन्हें दो-तीन दिन लगे। सैफ ने उन्हें फोन लगाकर पूछा कि शूटिंग कब से शुरू करना है। निर्देशक ने कहा कि माफ कीजिए छोटे नवाब, मैंने दूसरे हीरो की तलाश शुरू कर दी है।
और भी
एक और नेहा
मूड का मामला है
शाहरुख के घर आएँगे खली!
रिमी को बॉयफ्रेंड की जरूरत नहीं
रिया भी जुड़ीं आईपीएल से
लाइफ पार्टनर