मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिमी को बॉयफ्रेंड की जरूरत नहीं
Rimi
IFM
बॉलीवुड की अधिकांश नायिकाएँ चर्चित रहने के लिए नित नए हथकंडे अपनाती हैं, ताकि उन्हें फिल्मों में काम मिले और दर्शकों के बीच वे लोकप्रिय हों।

रिमी सेन इस मामले में जुदा हैं। वे सफलता की मंजिल तक पहुँचने के लिए शार्टकट के बजाय लंबे रास्ते से जाना पसंद करती हैं। रिमी अपने काम के द्वारा अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

शूटिंग करने के बाद रिमी को सीधे घर जाना पसंद है। उन्हें बॉलीवुड में आएदिन होने वाली पार्टियाँ अच्छी नहीं लगतीं। जबकि इन पार्टियों में नायिकाएँ निर्माताओं को रिझाने का प्रयास करती हैं।

रिमी का कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं है, जिसकी वजह से वे चर्चा में रहें। उनका कहना है उन्हें बॉयफ्रेंड न होने का अफसोस नहीं है और न ही वे उसकी कमी महसूस करती हैं। सिर्फ चर्चाओं में बने रहने के लिए वे किसी को भी अपना बॉयफ्रेंड नहीं बना सकतीं।

हंगामा, बागबान, धूम, फिर हेराफेरी, गोलमाल जैसी हिट फिल्म देने की वजह से रिमी सेन को लकी गर्ल कहा जाता है। रिमी की आख‍िरी प्रदर्शित फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ थी, जिसमें वे नील मुकेश के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।

संकट सिटी, हॉर्न ओ.के. प्लीज़, यहाँ के हम सिकंदर और दे ताली रिमी की आने वाली फिल्में हैं।
और भी
रिया भी जुड़ीं आईपीएल से
लाइफ पार्टनर
सेलिना को गुस्सा क्यों आता है?
13 सुंदरियों के बीच खिलाड़ी कुमार
अमिताभ को भूतों में यकीन नहीं
क्यों हुए शाहरुख ‘रोबोट’ से अलग?