फिल्म निर्माता बनना सभी कलाकारों और निर्देशकों का सपना होता है। अपने बैनर तले अपनी मर्जी के मुताबिक फिल्म बनाने का मजा ही कुछ और होता है।
अब्बास-मस्तान ने रोमांच से भरी फिल्में बनाकर निर्देशक के रूप में लोकप्रियता हासिल की। दर्शक उनका नाम देखकर फिल्म देखने जाते हैं। उन्होंने दूसरे निर्माताओं के लिए कई फिल्में बनाईं, जिनमें कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप।
अब अब्बास-मस्तान भी निर्माता बन गए हैं और अपने बैनर तले वे ढेर सारी फिल्म बनाना चाहते हैं। उनकी पहली फिल्म है ‘लाइफ पार्टनर’। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी करेंगे।
‘लाइफ पार्टनर’ में गोविंदा, फरदीन खान और तुषार कपूर की तिकड़ी नजर आएगी। तीनों नायकों के लिए तीन नायिकाओं का चयन किया जाएगा। रूमी जाफरी की फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जल्दी ही प्रदर्शित होने जा रही है, उसके बाद वे इस फिल्म पर काम करेंगे।
|