मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेलिना को गुस्सा क्यों आता है?
Celina
IFM
सेलिना जेटली का मूड इन दिनों बेहद खराब है और वे हर किसी से विवाद कर रही हैं।

टीवी शो ‘फियर फेक्टर’ के निर्माताओं से उनका पंगा हुआ। इस मामले में कबीर बेदी की बेटी पूजा बीच में कूद पड़ीं। सेलिना पर उन्होंने कमेंट किया।

गुस्साई सेलिना तिलमिला उठीं और उन्होंने ‘पूजा आंटी’ को सबक सिखाने की बात कही। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ‘हैलो डार्लिंग’ के सेट से सेलिना और ईशा कोप्पिकर के बीच विवादों की खबर आने लगी।

जिस तरह एक म्यान में दो तलवारें नहीं रहतीं उसी तरह एक ही फिल्म में काम कर रही दो नायिकाओं के बीच नहीं बनती। अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘रेस’ में तीन नायिकाएँ थीं। उन्होंने फिल्म किस तरह पूरी की ये वे जानते हैं।

‘हैलो डार्लिंग’ में सेलिना, ईशा और गुल पनाग काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ईशा कोप्पिकर ने एक दृश्य सेलिना को समझाने की कोशिश की। सेलिना को लगा कि ईशा रौब जमाने के लिए उन्हें निर्देशित करने की कोशिश कर रही हैं।

सेलिना भड़क उठीं और माहौल गरमा गया। किसी तरह सेलिना को शांत किया गया। अब निर्देशक यह सोच रहे होंगे कि पता नहीं फिल्म कैसे पूरी होगी?
और भी
13 सुंदरियों के बीच खिलाड़ी कुमार
अमिताभ को भूतों में यकीन नहीं
क्यों हुए शाहरुख ‘रोबोट’ से अलग?
दर्द-ए-शेर्लिन
रिया को भविष्य की चिंता
इमरान का क्रिकेट ज्ञान