मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
13 सुंदरियों के बीच खिलाड़ी कुमार
Akshay
IFM
अक्षय कुमार भी छोटे परदे के मोह से बच नहीं पाए हैं। वे टीवी शो ‘फियर फेक्टर- खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार की इमेज एक रफ-टफ कलाकार की रही है और यह कार्यक्रम उनकी छवि को देखते हुए उनसे मेल खाता है।

अक्षय कुमार के साथ इस कार्यक्रम में फैशन और बॉलीवुड की 13 खूबसूरत सुंदरियाँ हिस्सा लेंगी। प्रमुख नामों पर गौर फरमाइए- मेघना नायडू, पायल रोहतगी, दीपान्निता शर्मा, अंजना सुखानी, नेत्रा रघुरमन, सयाली भगत, टुपुर चटर्जी, सोनाली कुलकर्णी, पूजा बेदी, अदित‍ि गोवित्रीकर और याना गुप्ता।

इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतियोगियों को मन से डर निकालकर हैरतअंगेज कारनामे दिखाना होंगे। यह कार्यक्रम नए चैनल ‘कलर्स’ पर दिखाया जाएगा। इस चैनल की हाल ही में बैंकॉक में लॉचिंग हुई। इस अवसर पर अक्षय ने कई स्टंट दिखाकर उपस्थित लोगों को चकित कर दिया।
और भी
अमिताभ को भूतों में यकीन नहीं
क्यों हुए शाहरुख ‘रोबोट’ से अलग?
दर्द-ए-शेर्लिन
रिया को भविष्य की चिंता
इमरान का क्रिकेट ज्ञान
आदित्य चोपड़ा की आग