मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नील का स्टंट
Neil
IFM
उस दिन ‘फ्रीज़’ फिल्म के सेट पर स्टंट सीन फिल्माया जा रहा था। उभरते हुए अभिनेता नील मुकेश इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

दृश्य के मुताबिक नील रिक्शे में बैठकर जा रहे थे और उनके रिक्शे का पीछा एक कार कर रही थी। उस कार को रिक्शे से कुछ इंच की दूरी पर रुकना था।

नील को क्या पता था कि यह नकली दृश्य असली बन जाएगा। जैसे ‍ही निर्देशक ने ‘एक्शन’ बोला कार ने रिक्शा का पीछा करना शुरू किया। अचानक कार के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और लगने लगा कि कार रिक्शा से टकरा जाएगी।

इस अनहोनी को रिक्शा में बैठे नील ने पहले ही भाँप लिया। नील ने फौरन रिक्शा से छलाँग लगाई साथ ही रिक्शा चालक को भी अपने साथ ले लिया। शुक्र है दोनों को चोट नहीं आई। नील ने दिखा दिया कि वे रीयल लाइफ स्टंट में भी उस्ताद हैं।
और भी
खाने-पीने का हिसाब
गॉडफादर जरूरी
एक्शन फिल्म बनाएँगे अजय
जैकी को मुसीबत से निकालेंगे सलमान
मल्लिका की ड्रेस पर बवाल
मल्टीप्लेक्स में ‘टशन’ प्रदर्शित हुई