मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मल्लिका की ड्रेस पर बवाल
Mallika
IFM
मल्लिका शेरावत अक्सर विवादों में पड़ती रहती है। ताजा मामला उनकी ड्रेस को लेकर है। कमल हासन की मेगा फिल्म ‘दशावतारम’ का संगीत 25 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जारी किया गया।

इस कार्यक्रम में मल्लिका के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड के एक्शन स्टार जैकी चेन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था।

कम कपड़े पहनने के लिए प्रसिद्ध मल्लिका इस कार्यक्रम में मिनी स्कर्ट पहनकर आई थी, जिसका पिछला हिस्सा काफी खुला था। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति प्रकट की है।

हिंदू मक्कल कांची के सचिव एस आर कनिराज ने मल्लिका के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। इस में कहा गया कि मल्लिका ने आपत्तिजनक ड्रेस पहनकर तमिलनाडु के लोगों को मानसिक वेदना पहुँचाई है और यह तमिल संस्कृति का अपमान है। इस ड्रेस में वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के सामने टाँग पर टाँग चढ़ाए बैठी थीं, जो कि अशिष्टता का प्रतीक है। इंडियन पेनल कोड के सेक्शन 294 के अनुसार मल्लिका पर कार्यवाही हो सकती है।

कुछ महीनों पहले ‘शिवाजी’ फिल्म के कार्यक्रम में नायिका श्रेया ‍सरन को भी इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा था। श्रेया की ड्रेस पर भी आपत्ति प्रकट की थी। बाद में श्रेया ने माफी माँगकर मामला खत्म किया।
और भी
मल्टीप्लेक्स में ‘टशन’ प्रदर्शित हुई
सलमान का गुस्सा
शादी करने वाली हैं आयशा!
शाहिद का नया लुक
अमृता को चाहिए एक सफल फिल्म
रितिक फिर पिता बने