मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विद्या बनेंगी अभिषेक की नायिका
Vidya
IFM
‘चीनी कम’ जैसी फिल्म बनाकर प्रशंसा बटोर चुके निर्देशक बाल्की अगली फिल्म ‘पा’ बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित होगी। रियल लाइफ के पिता-पुत्र अमिताभ और अभिषेक इस फिल्म में बाप-बेटे की भूमिका निभाएँगे। इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत में शुरू होगी।

‘चीनी कम’ में बाल्की के काम से अमिताभ बेहद खुश हैं, इसलिए उन्होंने बाल्की की नई फिल्म के लिए फौरन हाँ कर दी। साथ ही अभिषेक भी फिल्म करने के लिए तैयार हो गए। ‘चीनी कम’ की नायिका तब्बू इस फिल्म में दिखाई नहीं देंगी, क्योंकि उनके लायक रोल इस फिल्म में नहीं है।

रानी, प्रीति और प्रियंका अभिषेक की ज्यादातर फिल्मों में नायिका बनी हैं। बाल्की फ्रेश जोड़ी चाहते हैं, इसलिए उन्होंने विद्या बालन को साइन किया है। विद्या पहली बार अभिषेक की नायिका बनेंगी।

अमिताभ के साथ विद्या ‘एकलव्य’ में काम कर चुकी हैं। विद्या की अभिनय क्षमता से अमिताभ बेहद प्रभावित हैं। बाल्की के मुताबिक परदे पर अभिषेक-विद्या की जोड़ी अच्छी लगेगी।
और भी
बस इतना-सा ख्वाब है
राजीव गाँधी की भूमिका निभाएँगे रणबीर!
जिया ने शाहिद को भेजें एसएमएस
‘अनामिका’ से कोएना नाराज
आमिर के साथ फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख
माय सन और माय जान