मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस इतना-सा ख्वाब है
Shahrukh
PR
क्या शाहरुख का कोई सपना बाकी रहा है? वे सुपरस्टार हैं, दौलत की कमी नहीं है और शोहरत की बुलंदी छू रहे हैं। फिर शाहरुख का ख्वाब क्या हो सकता है?

शाहरुख एक अस्पताल खोलने का ख्वाब देख रहे हैं। यह विचार उनके मन में अरसे से है। शाहरुख यह नहीं जानते कि यह कब और कैसे पूरा होगा, लेकिन इसे वे साकार जरूर करेंगे।

फिल्म, टीवी, क्रिकेट, विज्ञापन में व्यस्त शाहरुख के पास बिलकुल भी समय नहीं है। शाहरुख की पत्नी गौरी का मानना है कि यह सपना तभी पूरा हो सकता है जब वे अन्य गतिविधियाँ बिलकुल बंद कर दें।

वैसे शाहरुख ने एक अस्पताल में अपनी माँ के नाम पर बाल चिकित्सा विभाग खोला है। जल्दी ही वे कैंसर से ग्रस्त मरीजों के लिए भी एक वॉर्ड खोलने वाले हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि शाहरुख का ख्वाब जल्दी ही पूरा होगा।
और भी
राजीव गाँधी की भूमिका निभाएँगे रणबीर!
जिया ने शाहिद को भेजें एसएमएस
‘अनामिका’ से कोएना नाराज
आमिर के साथ फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख
माय सन और माय जान
प्रियदर्शन की ‘मेरे बाप पहले आप’