मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजीव गाँधी की भूमिका निभाएँगे रणबीर!
Ranbir
PR
प्रकाश झा की फिल्में वास्तविकता के करीब होती हैं। वर्तमान दौर में चल रही अव्यवस्था पर वे फिल्मों के जरिये प्रहार करते हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ‘राजनीति’ के लिए कलाकारों का चयन कर रहे हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर को लेकर उन्होंने सबको चौंका दिया है। आमतौर पर झा जिस तरीके की फिल्में बनाते हैं उसमें चॉकलेटी बॉय रणबीर फिट नहीं बैठते हैं। पिछले दिनों उन्होंने रणबीर को अपनी फिल्म की पटकथा सुनाई। रणबीर ने पटकथा सुनते ही फिल्म के लिए हाँ कह दी।

सूत्रों के मुताबिक रणबीर फिल्म में राजनेता राजीव गाँधी से मिलता जुलता किरदार निभाने वाले हैं। रणबीर कपूर को इस फिल्म में विदेश में पढ़ते हुए दिखाया जाएगा और वे शादी विदेशी लड़की से करेंगे। जब वे तीस की उम्र के होंगे तब उनके परिवार पर विपत्ति आ जाएगी। कठिनाइयों की घड़ी में वे अपने परिवार का राजनीति का साम्राज्य संभालेंगे।

प्रकाश झा इस भूमिका के लिए ऐसे कलाकार की तलाश में थे, जिसके चेहरे से मासूमियत झलके। रणबीर में उन्हें यह झलक दिखाई दी। सूत्रों के मुताबिक रणबीर से झा इतने प्रभावित हैं कि यदि वे इस रोल के लिए हाँ नहीं कहते तो वे फिल्म ही बंद कर देते। वैसे रणबीर के प्रिय राजनेता राजीव गाँधी ही हैं।
और भी
जिया ने शाहिद को भेजें एसएमएस
‘अनामिका’ से कोएना नाराज
आमिर के साथ फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख
माय सन और माय जान
प्रियदर्शन की ‘मेरे बाप पहले आप’
राखी के आयटम नंबर से नाखुश तेलगी