मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जिया ने शाहिद को भेजें एसएमएस
Jiah
IFM
जिया खान (नि:शब्द वाली) ने पिछले दिनों करीना कपूर के भूतपूर्व प्रेमी शाहिद कपूर को एसएमएस भेजें। शाहिद के साथ जिया केन घोष की फिल्म ‘स्टार’ कर रही हैं। जिया ने शाहिद की तारीफ करते हुए उनके साथ और फिल्म करने की इच्छा जाहिर की और अभिनय के बारे में टिप्स देने के लिए कहा।

शाहिद को लगा कि जिया उनके साथ नजदीकियाँ बढ़ाना चाहती हैं क्योंकि करीना से अलग होने के बाद फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई नहीं है। लेकिन शाहिद को जिया में कोई रूचि नहीं है।

पिछले दिनों यह चर्चा चली थी कि शाहिद के कहने पर जिया को इस फिल्म से हटा दिया गया है। जिया की जगह कैटरीना को लिए जाने की बात भी सामने आई। जिया ने जब यह खबर सुनी तो वे हैरान रह गई।

असल में मामला कुछ अलग था। जिया ने दो दिन तक इस फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया और बाद की तारीखें उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘गजिनी’ को देना पड़ी। इस वजह से यह गलतफहमी पैदा हुई।

जिया के मुताबिक वे इस फिल्म का हिस्सा हैं। ‘नि:शब्द’ के बाद ‍महीनों तक खाली बैठी रही जिया अपनी इन दो फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
और भी
‘अनामिका’ से कोएना नाराज
आमिर के साथ फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख
माय सन और माय जान
प्रियदर्शन की ‘मेरे बाप पहले आप’
राखी के आयटम नंबर से नाखुश तेलगी
छुट्टियों पर सैफ-करीना