कोएना मित्रा की फिल्म ‘अनामिका - द अनटोल्ड स्टोरी’ प्रदर्शित होने वाली है, लेकिन कोएना ने फिल्म के प्रचार के लिए होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। फिल्म का संगीत जारी हुआ था, तब भी कोएना नजर नहीं आई थी।
खबर है कि कोएना की इस नाराजगी की वजह निर्देशक अनंत महादेवन हैं। अनंत ने कोएना की भूमिका पर जमकर कैंची चला दी है। इससे कोएना की भूमिका फिल्म में बेहद छोटी नजर आने वाली है।
यह कारण किसी भी कलाकार को गुस्सा दिलाने के लिए काफी रहता है। कोएना ने निर्णय लिया है कि वे इस फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं बनकर अपना विरोध दर्ज करवाएँगी।
इस फिल्म में डिनो मोरिया, मिनिषा लांबा और आरती छाबरिया भी हैं। रहस्यमय प्रेमकथा के इर्दगिर्द इस फिल्म का तानाबाना बुना गया है।
|