सलमान खान की हर अदा निराली है। वे झगड़ने के मामले में भी आगे रहते हैं तो प्यार करने के मामले में भी। कभी वे एकदम कठोर नजर आते हैं तो कभी भावुक।
एक कलाकार होने के नाते सलमान को कई बार आउटडोर शूटिंग के लिए देश से बाहर जाना पड़ता है। सलमान को अपने भाई की फिल्म ‘मैं और मिसेस खन्ना’ की आस्ट्रेलिया में 55 दिनों की लंबी शूटिंग निपटानी है। यानी की लगभग दो माह तक वे दूर रहेंगे। जाहिर है कि उनकी कमी सभी को खलेगी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कौन मिस करेगा?
यदि आप उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का नाम सोच रहे हैं तो ठहरिए। कैटरीना तो सलमान को मिस करेगी ही, लेकिन उनसे भी ज्यादा सलमान को मिस करते हैं उनके दो बुल डॉग।
सलमान खान इन दोनों को बेहद चाहते हैं। वे उन्हें प्यार से माय सन और माय जान नाम से पुकारते हैं। सलमान जब भी घर लौटते हैं तो इन दोनों के साथ उन्हें खेलना बहुत पसंद है। 55 दिनों तक सलमान से नहीं मिल पाने की वजह से माय सन और माय जान बेहद मायूस रहेंगे। सलमान को भी उनसे बिछड़ने का गम रहेगा।
|