मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रियदर्शन की ‘मेरे बाप पहले आप’
Akshay_Genelia
PR
वर्तमान दौर में फिल्म निर्माता फिल्म की शूटिंग आरंभ होते ही प्रचार-प्रसार करना शुरू कर देते हैं। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-मोटी घटना की जानकारी वे मीडिया के साथ बाँटना पसंद करते हैं।

दूसरी ओर प्रियदर्शन जैसे निर्देशक भी हैं, जो अपनी फिल्म को मीडिया से बचाते हैं। प्रियन का मानना है कि फिल्म के प्रदर्शित होने के बहुत पहले ही यदि फिल्म के बारे में सारी जानकारी लोगों को पता चल जाती है तो लोगों का फिल्म के प्रति आकर्षण कम हो जाता है। लिहाजा प्रियन अपनी फिल्म की शूटिंग चुपचाप करते हैं और प्रदर्शित होने के कुछ दिन पहले जोरदार प्रचार करते हैं।

हाल ही में प्रियन ने अक्षय ‍खन्ना को नायक लेकर अपनी फिल्म ‘मेरे बाप पहले आप’ चुपचाप पूरी कर ली है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दिखाई देगी। इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, ओमपुरी, राजपाल यादव, शोभना, मनोज जोशी और अर्चना पूरनसिंह भी नजर आएँगे। अक्षय की नायिका के रूप में जेनेलिआ डिसूजा दिखाई देंगी।

प्रियन की हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी दर्शकों को ठहाका लगाने पर मजबूर करेगी, ऐसा माना जा सकता है।
और भी
राखी के आयटम नंबर से नाखुश तेलगी
छुट्टियों पर सैफ-करीना
इंद्रकुमार की‍ फिल्म में किम
मलयालम फिल्म नहीं कर रहे हैं विवेक
राजश्री की नई फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’
फिर ‘शोले’ बनाएँगे रामू