मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | टीवी | सिने-मेल
मुख पृष्ठ मनोरंजन  बॉलीवुड  मिर्च-मसाला > राखी के आयटम नंबर से नाखुश तेलगी
मिर्च-मसाला
Mudrank
PR
22 अप्रैल 2008 का दिन अब्दुल करीम तेलगी के लिए रोजमर्रा जैसा नहीं था। उस दिन वह अपने जीवन पर आधारित फिल्म ‘मुद्रांक - द स्टॉम्प’ देखने वाला था। अदालत के आदेश के मुताबिक उसे फिल्म दिखाई गई।

यरवदा जेल के अंदर ही इस फिल्म को दिखाने की तैयारियाँ की गई। जेल के अंदर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल के अंदर फिल्म को दिखाया गया। फिल्म के निर्माता भगवान सौंगार, निर्देशक शकीर शेख के साथ तेलगी और उनके वकील विद्याधर कोशे ने यह फिल्म देखी।

तेलगी और उनके वकील को यह डर था कि फिल्म के प्रदर्शित होने की वजह से तेलगी के मामले पर असर पड़ सकता है। साथ ही तेलगी को उत्सुकता थी कि ढाई घंटे की इस फिल्म में उसकी जिंदगी को किस तरह पेश किया गया।

Mudrank
PR
इस शो के बाद तेलगी के वकील ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि तेलगी को राखी सावंत पर फिल्माया गया आयटम नंबर बिलकुल भी पसंद नहीं आया। संभावना सेठ पर फिल्माया गया गीत उन्हें अच्छा लगा।

तेलगी ने भी एक बार इसी विषय पर फिल्म बनाने का विचार किया था, लेकिन बात नहीं बनी।