आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » छुट्टियों पर सैफ-करीना
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Kareena-Saif
IFM
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘टशन’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार और अनिल कपूर जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा उत्सुकता रीयल लाइफ के कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच की केमेस्ट्री को लेकर है।

‘टशन’ फिल्म की शूटिंग मुंबई से बाहर कई दिनों तक चली थी। सैफ और करीना के बीच इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोस्ती हुई और प्यार तक जा पहुँची।

इस फिल्म के प्रदर्शित होने के पहले सैफ और करीना ने अपने आपको ब्रेक देने का फैसला किया। वे चुपचाप मालदीव में छुट्टियाँ बिताने के लिए निकल पड़े ताकि एकांत भरे कुछ पल साथ बिता सकें। सैफ और करीना बेहद आरामदायक मूड में नजर आ रहे थे।

Kareena-Saif
IFM
पहले चित्र में वे टीवी पर कुछ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। शायद कोई कार्टून फिल्म या ‘टशन’ फिल्म का प्रोमो टीवी पर दिखाया जा रहा होगा। दूसरे चित्र में सैफ करीना को कैमरे में कुछ दिखा रहे हैं, लेकिन करीना का ध्यान छोटे नवाब की ओर ज्यादा है।