आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » इंद्रकुमार की‍ फिल्म में किम
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Kim
IFM
‘मोहब्बतें’ जैसी बड़ी फिल्म से शुरुआत करने वाली किम शर्मा बाद में बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद वे क्रिकेट खिलाड़ी युवराज के प्रेम में इस कदर खोई कि उन्होंने करियर की तरफ ध्यान नहीं दिया।

जब युवराज से संबंध टूट गया तो किम को फिल्मों की याद आई, लेकिन वे बेहद पिछड़ गई थी। किम को बड़े ब्रेक का इंतजार था। आखिरकार उनकी तलाश खत्म हुई।

हिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक इंद्रकुमार ने किम को अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन किया है। ‘धमाल’ की सफलता से उत्साहित इंद्रकुमार की इस फिल्म में भरपूर मात्रा में हास्य होगा। इसमें सुनील शेट्टी, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी और ट्यूलिप जोशी काम कर रहे हैं।

इंद्र कुमार द्वारा साइन किए जाने से खुश किम इस फिल्म में एक कैथोलिक लड़की की भूमिका निभाएँगी। इस फिल्म की शूटिंग में वे जल्दी ही हिस्सा लेने वाली हैं। किम का मानना है कि इस फिल्म को करने के बाद उनका करियर फिर रफ्तार पकड़ सकता है।