मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मलयालम फिल्म नहीं कर रहे हैं विवेक
Vivek
PR
पिछले सप्ताह विवेक ओबेरॉय के बारे में चर्चा थी कि वे मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ मलयाली फिल्म ‘कारगिल’ करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेजर रवि कर रहे हैं। रवि ने ‘कीर्ति चक्र’ और ‘मिशन 90 डेज़’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

विवेक का दक्षिण भारतीय फिल्म में काम करने के फैसले से सभी का हैरान होना स्वाभाविक था क्योंकि विवेक को एक बार फिर हिंदी फिल्मों के ढेर सारे प्रस्ताव मिल रहे हैं।

इस बारे में जब विवेक के नए प्रचारक डेल भगवागर से संपर्क किया गया तो उन्होंने तुरंत इस बात का खंडन किया कि विवेक मलयालम भाषा की फिल्म कर रहे हैं। उनके अनुसार विवेक को फिल्म करने का प्रस्ताव जरूर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।‘ वैसे विवेक मोहनलाल के साथ रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ कर चुके हैं।

फिलहाल विवेक करण जौहर की अनाम फिल्म करने वाले हैं, जिसका निर्देशन रेन्सिल डिसिल्वा (‘रंग दे बसंती’ के पटकथा लेखक) करने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर भी हैं। सैफ और करीना के साथ विवेक ‘ओंकारा’ कर चुके हैं। विवेक अभिनीत ‘मिशन इस्तांबुल’ शीघ्र प्रदर्शित होने वाली है।
और भी
राजश्री की नई फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’
फिर ‘शोले’ बनाएँगे रामू
क्या अमिताभ को रिटायर हो जाना चाहिए?
ट्यूलिप का आयटम सांग
क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?
मिल गया नाम