मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | टीवी | सिने-मेल
मुख पृष्ठ मनोरंजन  बॉलीवुड  मिर्च-मसाला > फिर ‘शोले’ बनाएँगे रामू
मिर्च-मसाला
Ramu
IFM
‘शोले’ फिल्म के रीमेक के रूप में रामगोपाल वर्मा ‘रामगोपाल वर्मा की आग’ नामक फिल्म बनाकर हाथ जला चुके हैं। इस भयानक हादसे को रचने के बावजूद उनकी अकड़ कायम है।

उनकी इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जी भरकर कोसा था। इस फिल्म को वर्ष की सबसे घटिया फिल्म कहा गया, परंतु रामू पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

वे इस बात को तो मानते हैं कि ‘आग’ एक घटिया फिल्म थी, लेकिन इस खराब फिल्म बनाने के वे कुछ कारण भी गिनाते हैं। उनके अनुसार जब वे फिल्म बना रहे थे तब सिप्पी मामला अदालत में ले गए थे। इस वजह से उन्हें बार-बार अपनी पटकथा में बदलाव करना पड़ा और फिल्म क्या से क्या बन गई।

अब वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं। वे एक बार फिर ‘शोले’ का रीमेक बनाकर ये साबित करना चाहते हैं कि वे ‘शोले’ को रमेश सिप्पी से बेहतर बना सकते हैं।