आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » क्या अमिताभ को रिटायर हो जाना चाहिए?
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Amitabh
IFM
’गैंगस्टर’ और ‘मेट्रो’ जैसी फिल्म बनाने वाले अनुराग बसु ने कहा कि अमिताभ को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। उनके इस कथन से अमिताभ के चाहने वाले नाराज हो गए हैं।

बॉलीवुड के अधिकांश कलाकार, निर्देशक, निर्माता बिग-बी के प्रशंसक हैं। उन्होंने अनुराग के इस कथन पर कड़ी आपत्ति प्रकट की है। सभी का कहना है कि अनुराग बसु यह फैसला करने वाले कौन होते हैं कि अमिताभ को क्या करना चाहिए। उनकी हैसियत इतनी बड़ी नहीं है कि वे अमिताभ के बारे में कुछ कहें।

संजय लीला भंसाली, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, इरफान खान, रामगोपाल वर्मा सहित कई लोगों ने कहा कि यह अमिताभ पर निर्भर करता है कि वे कब तक अभिनय करना जारी रखते हैं।

उनके अनुसार अमिताभ एक महान अभिनेता हैं और उम्र के साथ उनके अभिनय में और निखार आया है। पिछले कई वर्षों में उन्होंने अनेक हिट फिल्म दी हैं।

अनुराग बसु ने एक फिल्मी पत्रिका को साक्षात्कार देते हुए कहा कि अमिताभ एक महान कलाकार हैं और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं, लेकिन अब ‘रामगोपाल वर्मा की आग’ जैसी फिल्म करने के बजाय उन्हें शालीनतापूर्वक रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।‘

उधर अनुराग बसु ने कहा है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात बिग-बी के खिलाफ नहीं की है। वे एक बेहद छोटे आदमी हैं और अमिताभ के खिलाफ इस तरह की कोई टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं।

अमिताभ ने इस मामले को ज्यादा तूल देने की बजाय कहा है कि उन्हें किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। वे बॉलीवुड में किसी के कहने से नहीं आए थे। उनके अनुसार पहले भी कई बार उन्हें समाप्त घोषित किया जा चुका है।