इन दिनों सारे मशहूर कलाकार आयटम सांग और आयटम नंबर कर रहे हैं। रितिक रोशन और शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स पिछले दिनों ‘क्रेजी 4’ में आयटम नंबर करते हुए दिखाई दिए।
कैटरीन कैफ ‘ब्लू’ में तो दीपिका पादुकोण ‘बिल्लो बार्बर’ में आयटम नंबर करती हुई दिखाई देंगी। भला ट्यूलिप जोशी कैसे पीछे रहती? आमतौर पर गंभीर फिल्म करने वाली ट्यूलिप अपने करियर में पहली बार आयटम सांग करती हुई ‘रनवे’ फिल्म में दिखाई देगी।
इस फिल्म में ट्यूलिप एक बार गर्ल की भूमिका निभा रही हैं। गाने में ट्यूलिप के साथ अमरजीत नजर आएँगे। पिछले दिनों यह गाना दोनों पर कोलाबा स्थित मुकेश मिल्स पर फिल्माया गया।
इस फिल्म में लकी अली, दीपल शॉ और रऊफ लाला भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग मॉरीशस में हुई है। इस फिल्म का निर्देशन सुनील तिवारी कर रहे हैं।
|