मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?
SRK
PR
सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा संचालित कार्यक्रम ‘क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?’ 25 अप्रैल से स्टार प्लस पर आरंभ होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर, अध्यापक, इंजीनियर, व्यवसायी पाँचवीं कक्षा तक के प्रश्नों के उत्तर देते हुए नजर आएँगे। उन्हें यह साबित करना होगा कि वे पाँचवीं पास से तेज हैं। प्रतियोगी सही उत्तर देकर पाँच करोड़ रुपए तक की इनामी राशि जीत सकते हैं।

इस कार्यक्रम की पहले दिन जब शूटिंग आरंभ होने वाली थी, तब शाहरुख ने सेट पर पाँच बच्चों श्रिया शर्मा, देहरिया सोरेचा, अनुभव मोतीलाल, श्रीपर्णा घोषाल और मिलनजीत सिंह भट्टी के साथ पूजा की थी।

कार्यक्रम के पहले प्रतियोगी के रूप में 39 वर्षीय वेदुका रामालक्ष्मी नजर आएँगी। एम.ए. (गोल्डमेडलिस्ट) वेदुका ने हिंदी में पी.एचडी. की है और उड़ीसा के जसगुड़ा शहर में लेक्चरर हैं। शाहरुख अपनी पल्टन के साथ उनसे प्रश्न पूछेंगे।

वेदुका के पति को हस्त रेखाओं का अच्छा-खासा ज्ञान है और उनका कहना है कि उनकी पत्नी एक करोड़ रुपए तक का इनाम जीत सकती हैं। वेदुला कहाँ तक पहुँची इसके लिए कार्यक्रम देखना होगा।
और भी
मिल गया नाम
चोटग्रस्त हुए आमिर
सारे मैच नहीं देखेंगे शाहरुख
चोटिल हुए अमिताभ
संजय और मिथुन का ‘लक’
आईफा अवॉर्ड से आमिर ने बनाई दूरी