आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » चोटग्रस्त हुए आमिर
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Aamir
IFM
एक्शन सीन करते समय अमिताभ के चोटग्रस्त होने की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि आमिर खान के चोटग्रस्त होने की खबर आ गई।

बुधवार की सुबह हैदराबाद स्थित रामोजी राव स्टुडियो में आमिर खान पर कुछ एक्शन सीन फिल्माए जा रहे थे। दृश्य के अनुसार आमिर को एक भारी आदमी को उठाकर दीवार पर फेंकना था।

इस दृश्य के दौरान हैमस्ट्रिंग मसल्स में खिंचाव आ गया। आमिर दर्द से तड़प उठे। तत्काल फिजियोथेरेपिस्ट को बुलाया गया। आमिर के दर्द को देखते हुए निर्देशक ने शूटिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया।

‘गजिनी’ दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक है, जिसमें आमिर के एक्शन दृश्यों की चर्चा है। आमिर ने इस फिल्म के लिए सिक्स पैक एब्स बनाए हैं और कुछ एक्शन दृश्यों के लिए उन्होंने विशेष प्रशिक्षण ‍भी लिया है।

इस फिल्म के लिए विशेष तौर पर आमिर ने अपने लुक में भी परिवर्तन किया। मध्यांतर के बाद वे गंजे नजर आएँगे, इसके लिए आमिर ने अपने बाल भी कटवाए हैं। आमिर को उम्मीद है कि वे जल्दी ही फिट होकर फिर से शूटिंग में हिस्सा लेंगे।

चोटिल हुए अमिताभ