मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संजय और मिथुन का ‘लक’
मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर फिल्मों में व्यस्त हो रहे हैं। कई निर्माताओं ने मिथुन को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की है।

सोहम (जिन्होंने करण जौहर के लिए ‘काल’ बनाई थी) ने मिथुन और संजय दत्त को लेकर ‘लक’ फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्माण श्री अष्टविनायक सिनेविज़न के बैनर तले किया जाएगा।

‘काल’ फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद सोहम और करण जौहर में मतभेद हो गए थे और इसके बाद सोहम कोई भी फिल्म शुरू नहीं कर पाए थे। ‘काल’ को बॉक्स ऑफिस पर औसत कामयाबी मिली थी।

‘लक’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। मिथुन और संजय के साथ डैनी भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। दो अभिनेत्रियों को चुना जाना बाकी है। फिल्म की शूटिंग 3 मई से शुरू होने वाली है।
और भी
आईफा अवॉर्ड से आमिर ने बनाई दूरी
चाय गरम
मियामी में भी लोकप्रिय शिल्पा
दो टीमों का प्रचार करेंगे अक्षय?
अमिताभ-शाहरुख में कोई विवाद नहीं
अलग हुए उदिता-मोहित!