मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अलग हुए उदिता-मोहित!
Udita
IFM
अकसर जो नायिकाएँ अपने करियर के आरंभ में प्रेमजाल में फँस जाती हैं उनका करियर ठीक से आकार नहीं ले पाता ै। इसका उदाहरण है उदिता गोस्वामी। ‘ज़हर’ और ‘अकसर’ जैसी फिल्मों के बावजूद उदिता के पास नहीं के बराबर फिल्में हैं।

‘ज़हर’ बनने के दौरान उदिता की दोस्ती फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी से हुई । धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस वजह से उदिता का ध्यान फिल्मों की ओर कम हो गया और निर्माताओं ने उदिता से दूरी बना ली।

कुछ वर्ष चला यह रोमांस अब खत्म हो गया है। खबर है कि उदिता और मोहित को लगने लगा कि उनके संबंध में अब पहले जैसी बात नहीं रह गई है। दोनों ने बजाय रिश्ता ढोने के आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

दोनों के बीच दोस्ताना संबंध कायम रहेंगे। उदिता अब अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। उनकी फिल्म ‘किससे प्यार करूँ’ प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें उन्होंने अरशद वारसी के साथ हास्य भूमिका निभाई है। मोहित सूरी विशेष फिल्म्स के लिए फिल्म बना रहे हैं। इसमें इमरान के साथ कंगना हैं।
और भी
खलबली है खलबली
शाहरुख के साथ फिल्म करने की ख्वाहिश
‘काइट्स’ ‘स्पेंग्लिश’ की नकल
मुझे भूतों पर विश्वास नहीं : इमरान
कैटरीना की नई नीति
सनी ने करवाया 60 लाख का नुकसान!