|
वर्तमान दौर में हास्य फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्देशक अजय चंडोक 30 कलाकारों को लेकर वन मोर थॉट एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के लिए हास्य फिल्म ‘खलबली है खलबली’ बना रहे हैं। हास्य कलाकारों की भीड़ इसमें नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग अंतिम दौर में है। फिल्म को दुबई, मुंबई और थाईलैंड में फिल्माया गया है। फिल्म में प्रमुख भूमिकाएँ निखिल द्विवेदी, सदा, राजपाल यादव, सुरेश मेनन, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, असरानी, टीकू तलसानिया, मुकेश तिवारी, ज़ाकिर हुसैन, संजय मिश्रा, शक्ति कपूर, केतकी दवे, डेलनाज़ पॉल, गोविंद नामदेव, राकेश बेदी, आसिफ शेख, व्रजेश हिरजी ने निभाई हैं। संगीत साजिद वाजिद का है। फिल्म के जल्दी ही प्रदर्शित होने की उम्मीद है।
|