मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख के साथ फिल्म करने की ख्वाहिश
Meera
IFM
पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा की हिंदी फिल्मों में आने के पहले काफी चर्चा थी। उन्हें पाकिस्तान की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया गया था।

बॉलीवुड में मीरा को महेश भट्ट लेकर आएँ। मीरा ने ‘नजर’ और ‘कसक’ नामक दो फिल्में की जो बुरी तरह फ्लॉप हुई। मीरा के अभिनय से सभी को अंदाजा लग गया कि उनमें प्रतिभा नहीं है।

इसके बाद मीरा बॉलीवुड से गायब हो गई और उनके बार-बार आने-जाने से जो निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में लेने का खयाल सोच रहे थे उन्होंने भी अपना इरादा बदल दिया।

मीरा एक बार फिर अपनी वापसी की कोशिश में लगी हुई है। खबर है कि उन्होंने कुछ निर्माताओं से संपर्क भी किया है। मीरा चाहती है कि उन्हें एक मौका फिर दिया जाना चाहिए। उनकी ख्वाहिश है कि किंग खान शाहरुख उनके साथ काम करें।
और भी
‘काइट्स’ ‘स्पेंग्लिश’ की नकल
मुझे भूतों पर विश्वास नहीं : इमरान
कैटरीना की नई नीति
सनी ने करवाया 60 लाख का नुकसान!
करीना किसकी? सैफ की या अक्षय की!
'बूझो तो जानें 3' के सही जवाब :