मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुझे भूतों पर विश्वास नहीं : इमरान
Emraan
PR
हर फिल्म में एक जैसी भूमिका निभाकर बोर हो चुके इमरान हाशमी ‘राज - द मिस्ट्री कंटिन्यूज़’ में भूत की भूमिका निभा रहे हैं।

जब इमरान से इस बारे में पूछा गया तो वे बोलें- ‘मैं भूतों पर विश्वास नहीं करता हूँ, लेकिन भूत शब्द विद्यमान है तो भूत भी होते ही होंगे। मैं पहली बार किसी फिल्म में भूत की भूमिका अभिनीत कर रहा हूँ। मेरे दर्शक मुझे इस अंदाज में पसंद करेंगे क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में मैं चॉकलेटी बॉय ही बना हूँ।‘

मुंबई के फिल्मसिटी में पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इमरान हाशमी, कंगना पर एक फैशन शो का दृश्य फिल्माया जा रहा था। कंगना रैम्प पर अन्य मॉडल्स के साथ चल रही थी और इमरान भूत का भेष धारण किए हुए थे।

सोनी पिक्चर्स और विशेष फिल्म्स द्वारा मिलकर बनाई जा रही इस फिल्म के सेट पर निर्माता मुकेश भट्ट भी मौजूद थें। कुछ समय पूर्व चर्चा थी कि मुकेश भट्ट ने इस फिल्म के लिए बिपाशा बसु के समक्ष प्रस्ताव रखा था, लेकिन बिपाशा ने प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

इस बारे में मुकेश ने कहा ‘जब यह फिल्म ‘राज’ का सीक्वल थी, तब हमने बिपाशा को नायिका बनने का ऑफर दिया था (पहले उन्होंने इस बात का खंडन किया था), लेकिन अब यह फिल्म ‘राज’ का सीक्वल नहीं है। यह फिल्म अब हम अलग एंगल से बना रहे हैं।‘

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी के मुताबिक उनकी यह फिल्म ‘राज’ से ज्यादा कामयाबी हासिल करेगी क्योंकि डरावने दृश्यों में कई प्रकार के स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग किया गया है।

Kangna
PR
चर्चा थी कि जब बिपाशा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया तो भट्ट बंधुओं ने नायिका के लिए नई लड़की की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में कंगना को चुन लिया गया।

कंगना का कहना है ‘मैंने अपना करियर भट्ट कैम्प की फिल्म से ही शुरू किया है और मैं बेहद खुश हूँ कि मुझे एक बार फिर इन लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।‘
और भी
कैटरीना की नई नीति
सनी ने करवाया 60 लाख का नुकसान!
करीना किसकी? सैफ की या अक्षय की!
'बूझो तो जानें 3' के सही जवाब :
विशाल की नई फिल्म में शाहिद-प्रियंका
बिपाशा ने नहीं मानी बिग बी की बात