मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करीना किसकी? सैफ की या अक्षय की!
Kareena-Akshay
PR
फिलहाल तो करीना कपूर सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड है, लेकिन बात यहाँ ‘टशन’ फिल्म की हो रही है। सभी ये जानने के लिए उत्सुक है कि फिल्म के अंत में करीना किसकी बाँहों में जाती है।

यशराज फिल्म्स वाले अपनी फिल्मों की कहानी को बेहद छिपाकर रखते हैं। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों को भी हिदायत दी जाती है कि वे अपनी भूमिका और कहानी के बारे में ज्यादा चर्चा ना करें ताकि लोगों में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता बनी रहें।

‘टशन’ फिल्म की कहानी के बारे में भी ज्यादा बताया नहीं गया है। फिल्म में तीन नायकों के बीच एकमात्र नायिका करीना कपूर हैं। फिल्म की प्रचार सामग्री में करीना को अक्षय और सैफ अली खान दोनों के साथ दिखाया गया है।

बॉलीवुड में ये चर्चा है कि फिल्म के अंत में अक्षय कुमार बाजी मार ले जाते हैं। यानी कि करीना सैफ के बजाय अक्षय को प्राथमिकता देती है। फिल्म के तीन-चौथाई हिस्से में करीना को सैफ अली खान के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है।

Kareena-Saif
PR
रीयल लाइफ में करीना और सैफ के प्रेम प्रसंग बेहद चर्चित है, इस वजह से यह माना जा रहा था कि करीना ही सैफ की नायिका बनेगी। इस बात में कितनी सच्चाई है कि इसका पता फिल्म देखने के बाद चलेगा।
और भी
'बूझो तो जानें 3' के सही जवाब :
विशाल की नई फिल्म में शाहिद-प्रियंका
बिपाशा ने नहीं मानी बिग बी की बात
अजय की दरियादिली
‘मि.व्हाइट मि.ब्लैक’ का संगीत जारी
वर्षों बाद नाचे मिथुन