‘ओंकारा’ और ‘मकबूल’ जैसी उम्दा फिल्म बनाने वाले विशाल भारद्वाज अब एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विशाल की ये दोनों फिल्में शेक्सपीयर द्वारा लिखित ‘हेमलेट’ और ‘मैकबेथ’ पर आधारित थीं, इसलिए चर्चा थी कि उनकी यह रोमांटिक फिल्म ‘रोमियो एंड जूलिएट’ पर आधारित होगी। विशाल ने इस बात का खंडन किया है।
विशाल की इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएँगी। शाहिद ने इस फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है, जबकि प्रियंका से बातचीत जारी है। विशाल को उम्मीद है कि प्रियंका भी हाँ कर देंगी।
विशाल ने नाडिया पर आधारित फिल्म ‘फियरलेस नाडिया’ बनाने की भी घोषणा की थी, लेकिन अब उस फिल्म को उन्होंने बंद कर दिया। अपनी नई फिल्म के बारे में विशाल का कहना है कि इस फिल्म के हर फ्रेम में रोमांस होगा और यह फीलगुड लव स्टोरी होगी।
प्रियंका और शाहिद ने पहले कभी साथ काम नहीं किया है, इसलिए यह जोड़ी इस फिल्म में ताजगी से भरी दिखाई देगी।
|