आमतौर पर फिल्म का संगीत मुंबई में ही जारी होता है, लेकिन ‘मि.व्हाइट मि.ब्लैक’ के निर्माता भावना बिपिन ने इस गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद के राजपथ क्लब में जारी किया।
इस संगीतमय शाम को युवा नर्तकों ने बॉलीवुड की फिल्मों के हिट गानों पर परफॉर्म कर और यादगार बना दिया।
व्हाइट हाउस प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का निर्देशन दीपक शिवदासानी ने किया है। यह फिल्म 2 मई को इरोज़ इंटरनेशनल द्वारा प्रदर्शित हो रही है। सुनील शेट्टी और अरशद वारसी ने फिल्म में प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।
समीर के लिखे गीतों को जतिन-ललित ने संगीतबद्ध किया है। तौसीफ अख्तर ने भी दो गानों में संगीत दिया है। इस फिल्म के संगीत की सबसे खास बात है प्रमोशनल नंबर ‘तू मक्के दी रोटी मेरी, मैं सरसों दा साग तेरा...’। इसे आशाजी, दलेर मेहंदी और मीका ने पहली बार साथ मिलकर गाया है।
|