अपने डिस्को डांस के लिए मशहूर मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले कई वर्षों से हिंदी फिल्मों में डांस नहीं किया है, लेकिन मिथुन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अपने प्रिय नायक का डांस ‘चल चलें’ नामक फिल्म में देखने को मिलेगा।
कहा जा रहा है कि सात वर्ष बाद मिथुन किसी हिंदी फिल्म में नृत्य करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण वालियंट एंटरटेनमेंट प्रा.लि. द्वारा किया जा रहा है। उज्ज्वल सिंह ने इसका निर्देशन किया है और इल्याराजा का संगीत है।
इस फिल्म की एक और खास बात है। प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार भी इसमें अभिनय करेंगे। मनोज कुमार की अभिनय के क्षेत्र में 12 वर्ष बाद वापसी होगी।
यह फिल्म एक गंभीर मुद्दे को उठा रही है। इन दिनों बच्चों में कुंठा बढ़ती जा रही है और वे आत्महत्या कर लेते हैं। इसी बात को इस फिल्म में दर्शाया गया है। रति अग्निहोत्री, कंवलजीत, दर्शन जरीवाला और दस बच्चें भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
|