जैसी कि उम्मीद थी अरबाज खान और मलाइका के अलगाव की खबर सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकली।
एक स्किन केयर प्रोडक्ट के लिए दोनों ने मिलकर इस तरह का खेल रचा। गुरुवार को इस प्रोडक्ट को जब पेश किया गया तब दोनों ने एक-दूसरे को अँगूठी पहनाई और स्वीकार किया कि यह खबर झूठ है।
अरबाज और मलाइका ने खुद यह अफवाह फैलाई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। इस बारे में मलाइका से बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात का खंडन नहीं किया और कहा कि अरबाज शादी करने जा रहा है। अरबाज और मलाइका ने पैसे की खातिर यह काम किया।
मीडिया और मार्केटिंग जगत से जुड़े लोगों ने इसे शर्मनाक बताया। कुछ लोगों के अनुसार किसी भी प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने का यह तरीका बिलकुल गलत है और इसमें अरबाज-मलाइका भी उतने ही दोषी हैं।
|