हरमन बावेजा की पहली फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ कुछ महीनों बाद प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर हरमन इतने उत्साहित नहीं होंगे जितना कि प्रियंका चोपड़ा हैं।
हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। प्रियंका हर किसी से हरमन के बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए व्याकुल हैं और अपनी तरफ से जी भरकर तारीफ भी कर रही हैं।
दिखने में रितिक रोशन जैसे हरमन से बॉलीवुड को काफी आशाएँ हैं। हरमन की प्रेमिका के रूप में चर्चित प्रियंका इस फिल्म में उनकी नायिका बनी हैं। ऐन वक्त पर करीना कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी थी और प्रियंका ने इस फिल्म में एंट्री ली थी।
प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हरमन को अभिनय के गुर भी सिखाए। उनके मुताबिक फिल्म बहुत अच्छी बनी है और हरमन का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। अब ये बात दर्शक फिल्म देखने के बाद कहें तो मानें।
|