मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मनपसंद फिल्म बनाएँगे सैफ
Saif
IFM
अभिनय के मैदान में सफल होने के बाद इन दिनों नायक, निर्माता या निर्देशक बनकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूद रहे हैं। इन दिनों तो यह परंपरा कुछ ज्यादा ही चल रही है। लगभग हर सफल अभिनेता, निर्माता या निर्देशक बन गया है।

सैफ अली खान का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। दरअसल सैफ पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि अपनी मनपसंद और सार्थक फिल्म बनाने के लिए इस नए क्षेत्र में आए हैं। सैफ के मुताबिक फिल्म निर्माण अब कला न होकर व्यवसाय हो गया है, इसलिए अच्छी फिल्में इन दिनों कम नजर आ रही हैं।

अपनी फिल्म निर्देशित करने का जिम्मा उन्होंने इम्तियाज अली को सौंपा है जो ‘जब वी मेट’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में तीन नायिकाएँ होंगी, लेकिन करीना नहीं होगी।

दीपिका पादुकोण को तो चुन लिया गया है। एक नायिका हॉलीवुड से ली जाएगी और एक अन्य भूमिका के लिए किसी नए चेहरे को अवसर दिया जाएगा। ‘रेस’ फिल्म की सफलता के बाद सैफ की साख एक अभिनेता के रूप में बढ़ी है और फिलहाल वे ‘टशन’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं।
और भी
तारा-सितारा
शाहरुख की टीम का म्यूजिक अलबम जारी
खतरे में है अरबाज-मलाइका की शादी!
बूझो तो जानें – 3
शाहरुख का एक और आयटम सांग
हेमा ने जारी किया एलबम