शाहरुख खान आईपीएल क्रिकेट स्पर्धा के लिए अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रचार के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।
उन्होंने अपनी टीम का प्रमोशनल म्यूजिक अलबम नोकिया 2 हॉट 2 कूल तैयार किया है। 16 अप्रैल को ताज लैंड्स एंड में टी-सीरिज के सहयोग से इस अलबम को जारी किया।
इस अवसर पर शाहरुख ने कहा ‘मेरे खिलाड़ी हारने से नफरत करते हैं।‘ टी-सीरिज के बारे में किंग खान ने कहा ‘जब भी मैं संगीत के बारे में सोचता हूँ तो मेरे दिमाग में जिस कंपनी का नाम आता है वो टी-सीरिज का होता है। भूषण कुमार से मेरे संबंध बहुत पुराने हैं। ‘चलते-चलते’ से ‘ओम शांति ओम’ तक हमारा साथ रहा है।‘
उम्मीद की जानी चाहिए कि जिस प्रकार शाहरुख अपनी टीम के लिए मेहनत कर रहे हैं उसी तरह उनकी टीम के खिलाड़ी स्पर्धा जीतने के लिए मेहनत करेंगे।
|