अरबाज खान और मलाइका अरोरा खान की शादी को हुए दस वर्ष हो गए हैं। उनकी जोड़ी बॉलीवुड की चुनिंदा आदर्श जोडि़यों में से है। अरबाज और मलाइका का नाम शादी के बाद किसी से नहीं जुड़ा और वे अभी भी एक-दूसरे को उसी तरह प्यार करते हैं जैसे दस वर्ष पहले करते थे।
लगता है कि इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई है। खबर है अरबाज और मलाइका की शादी खतरे में हैं। अरबाज की जिंदगी में किसी और लड़की ने प्रवेश कर लिया है। अरबाज उसके साथ शादी करने की सोच रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही अरबाज और मलाइका ने अपना नया घर लिया था और उसमें शिफ्ट हुए थे। इन दिनों दोनों साथ नहीं रह रहे हैं जिससे इन बातों को और बल मिला है। इस बारे में अरबाज का कहना है कि वे अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और वक्त आने पर सब बताएँगे।
कुछ लोगों का मानना है कि अरबाज की तुलना में मलाइका ज्यादा सफल है इसलिए वे कुंठित होकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं। लेकिन अरबाज ने हमेशा इस बात को स्वीकारते हुए कभी भी इस पर ऐतराज नहीं किया।
IFM
अरबाज और मलाइका का एक पाँच वर्षीय बेटा भी है। इस खबर से बॉलीवुड के अधिकांश लोग चकित है और उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। एक कन्नड़ फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्टस’ में दोनों साथ आ रहे हैं और यह माना जा रहा है कि यह उस फिल्म का पब्लिसिटी स्टंट मात्र है। समय आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।