मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख का एक और आयटम सांग
Shahrukh
PR
हाल ही में प्रदर्शित ‘क्रेजी 4’ में शाहरुख खान एक आयटम सांग में नजर आए थे। रितिक और राकेश के साथ संबंधों की खातिर उन्होंने इस गाने को किया। उनके नृत्य और गाने को प्रशंसकों ने बेहद पसंद किया। एक बार फिर किंग खान आयटम सांग करते हुए नजर आएँगे।

खबर है कि अपने खास दोस्त करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ में शाहरुख आयटम सांग करने वाले हैं। आमतौर पर शाहरुख के बिना फिल्म नहीं बनाने वाले करण की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन करण के सहायक रह चुके तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। संभवत: करण अपनी इस फिल्म में अपने दोस्त शाहरुख की कमी महसूस कर रहे हैं और इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म में शाहरुख का आयटम सांग रखने का फैसला किया।

‘क्रेजी 4’ के अलावा शाहरुख ने बोनी कपूर की फिल्म ‘शक्ति’ में भी ऐश्वर्या राय के साथ आयटम सांग किया था। करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ के लिए शाहरुख भी दोस्ताना निभाएँगे।
और भी
हेमा ने जारी किया अलबम
हंसिका की बढ़ती लोकप्रियता
भारतीय फिल्म में जॉर्ज बुश!
बम्बई से आया मेरा दोस्त
नाम का चक्कर
बिकनी में लारा!