ड्रीम गर्ल नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में शास्त्रीय गायिका लालित्या का एलबम जारी किया।
मीडिया से बात करते हुए हेमा ने कहा कि लालित्या ने केवल अच्छी गायिका बल्कि अच्छी मॉडल भी हैं।
इस अवसर पर उस्ताद सुल्तान खान भी मौजूद थे। लालित्या ने दो गानों पर परफॉर्म भी किया। इस कार्यक्रम में कई हस्तियाँ मौजूद थीं उनमें शिवमणि, श्रवण राठौड़, योगेश लखानी, पूनम झंवर, माया गोविंद प्रमुख थे।
|