16 वर्ष की उम्र में हिमेश रेशमिया की नायिका बनकर ‘आपका सुरुर’ जैसी हिट फिल्म देने वाली हंसिका की लोकप्रियता फिल्म निर्माता और निर्देशकों के बीच बढ़ती जा रही है। प्रतिभाशाली हंसिका को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन वे चुनिंदा भूमिकाएँ ही अभिनीत करना चाहती हैं।
सूत्रों के मुताबिक हंसिका ने पिछले दिनों 4 बड़े बैनर्स की फिल्में साइन की है। अपनी मम्मी की सलाह को मानते हुए हंसिका ने अपना मुँह बंद कर रखा है। वे इस बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहती है, लेकिन ये खबर ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकती।
हंसिका ने हाल ही में कुमार मंगत की फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में गोविंदा की नायिका बनी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा भी हंसिका की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हुए।
|