अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिशन इस्तांबुल’ की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई में हुई और सेट पर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को देख सब चौंक पड़े। यहीं नहीं बुश फिल्म की शूटिंग में हिस्सा भी ले रहे थे।
बाद में पता चला कि ये जनाब बुश नहीं बल्कि उनके हमशक्ल ब्रेंट मेंडेनहॉल हैं, जो बिलकुल बुश की तरह दिखाई देते हैं। वे कई टीवी शो, फिल्मों और पार्टियों में नजर आते हैं।
‘मिशन इस्तांबुल’ में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और ज़ायद खान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में राष्ट्रपति बुश भारत आते हैं। इसलिए ब्रेंट को यह भूमिका सौंपी गई।
|