मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बम्बई से आया मेरा दोस्त
Bappi
PR
बप्पी लाहिरी कहीं भी स्टेज पर कार्यक्रम देते हैं अपना सुप्रसिद्ध गाना ‘बम्बई से आया मेरा दोस्त’ जरूर सुनाते हैं। यह गाना 1977 में प्रदर्शित फिल्म ‘आपकी खातिर’ का है, जिसमें विनोद खन्ना और रेखा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इस गाने की धुन बनाने के साथ-साथ बप्पी ने खुद अपनी आवाज में यह गाना गाया था।

लगता है कि यह गाना निर्देशक निखिल आडवाणी को बेहद पसंद हैं। उन्होंने ये गाना अपनी आगामी फिल्म ‘चाँदनी चौक टू चायना टाउन’ में रखा है। बप्पी लाहिरी ने नए सिरे से इस गाने को गाया और धुन बनाई है।

Deepika
PR
डबल रोल में दीपिका
अपनी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका दोहरी भूमिका में नजर आई थी। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि निखिल की फिल्म ‘चाँदनी चौक टू चायना टाउन’ में भी वे डबल रोल निभा रही हैं। इस खबर की निखिल ने पुष्टि की है। फिल्म में दीपिका के नायक अक्षय कुमार हैं। दीपिका अभिनीत यह फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के बाद प्रदर्शित होगी।
और भी
नाम का चक्कर
बिकनी में लारा!
रन जस्ट रन
मल्लिका ने निर्माता को तंग किया
आमिर की नेक सलाह
क्रेजी 4 : एक और विवाद