मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाम का चक्कर
Saif
PR
‘टशन’ के बाद यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित एक अनाम फिल्म प्रदर्शित होगी जिसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। कुणाल इस बैनर के लिए ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘हम तुम’ और फना’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

यशराज फिल्म्स की योजना है कि ‘टशन’ के साथ इस फिल्म का प्रोमो दिखाया जाए, लेकिन फिल्म का नाम अब तक फाइनल नहीं हुआ है। इस वजह से सारा मामला रूका पड़ा है।

फिल्म की पटकथा तैयार हुई थी, तब सोचा गया था कि शूटिंग होने तक इसका नाम रख लिया जाएगा, लेकिन ट्रेलर तैयार होने तक इस फिल्म का नाम नहीं सोचा गया। इसे सिर्फ कुणाल कोहली की फिल्म के नाम से पुकारा जाता है।

नाम की खोज सिर्फ कुणाल कोहली ही नहीं कर रहे हैं बल्कि फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और यूनिट के सदस्य दिन-रात नाम सोच रहे हैं परंतु उचित नाम सूझ नहीं रहा है।

कुछ ऐसे ही दौर से विशाल भारद्वाज भी गुजरे थे, जब उन्हें ‘ओंकारा’ के लिए नाम नहीं मिल रहा था। उन्होंने तीन नाम का विकल्प देकर जनता को फिल्म का नाम चुनने को कहा था। कुछ इसी तरह ‘जब वी मेट’ का नाम भी चुना गया था।

कुणाल कोहली की फिल्म 27 जून को प्रदर्शित होगी। इसकी कहानी सैफ, रानी और 4 बच्चों के इर्दगिर्द घूमती है। भगवान का भी इस फिल्म में अहम् रोल है। रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, और कल्पना जैसे तत्व इस फिल्म में शामिल हैं।

फिल्म के प्रचार का वक्त नजदीक आ गया है, उम्मीद है कि दो-चार दिन में इस फिल्म का नामकरण हो जाएगा।
और भी
बिकनी में लारा!
रन जस्ट रन
मल्लिका ने निर्माता को तंग किया
आमिर की नेक सलाह
क्रेजी 4 : एक और विवाद
अक्षय खन्ना का छक्का