लारा दत्ता ने बहुत पहले एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि वे फिल्मों में कभी भी बिकनी नहीं पहनना चाहेगी क्योंकि वे उसमें काफी असहज महसूस करती हैं, लेकिन लगता है कि अब लारा के विचार बदल गए हैं।
खबर है कि लारा अपनी आगामी फिल्म ‘ब्लू’ में बिकनी में नजर आएगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और संजय दत्त भी हैं। इस फिल्म में पानी के अंदर एक्शन दृश्य भी फिल्माए जाएँगे। कहा जा रहा है कि ऐसे दृश्य किसी भी भारतीय फिल्म में अब तक नहीं देखे गए हैं।
बिकनी दृश्य के लिए लारा ने अपना वजन कम किया ताकि वे शेप में दिखाई दें। वैसे इन दिनों फिल्मों का प्रचार करने के लिए भी इस तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं।
‘टशन’ फिल्म के बारे में भी चर्चा थी कि करीना इस फिल्म में बिकनी में दिखाई देगी, लेकिन बाद में यह खबर झूठी निकली। प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी कहा गया था कि वे करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ में बिकनी में दिखाई देगी, लेकिन कुछ दिनों बाद प्रियंका ने अपना इरादा बदल दिया और बिकनी पहनने से इंकार कर दिया।
|