मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रन जस्ट रन
Shahrukh
PR
शाहरुख खान को गाने का शौक नहीं है, लेकिन आईपीएल स्पर्धा में भाग ले रही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने पिछले दिनों प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिरी के संगीत निर्देशन में गाना गाया।

गीत के बोल हैं ‘रन जस्ट रन’, जिसमें न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि जीवन में भी आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। जो हो गया वो बीती बात है और हमें जिंदगी में हमेशा आगे की ओर देखना चाहिए। यह संदेश देता गीत शाहरुख ने अपनी आवाज में रेकॉर्ड करवाया।

बप्पी लाहिरी के मुताबिक शाहरुख प्रोफेशनल सिंगर नहीं है, इसके बावजूद गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त वे घबराए हुए नहीं थे। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ उसी तरह से गीत गाया जैसा कि बप्पी दा चाहते थे।

यह गाना तीन-चार दिनों में मार्केट में उपलब्ध होगा। अपनी टीम के लिए शाहरुख ने पाँच गाने बनवाए हैं। दो बप्पी लाहिरी, दो प्रीतम और एक विशाल-शेखर ने बनाया है। ‘रन जस्ट रन’ का वीडियो भी बनाया जा रहा है जिसकी कोरियोग्राफी गणेश हेगड़े कर रहे हैं।
आईपीएल से जुड़ी बॉलीवुड की हस्तियाँ
और भी
मल्लिका ने निर्माता को तंग किया
आमिर की नेक सलाह
क्रेजी 4 : एक और विवाद
अक्षय खन्ना का छक्का
सतीश कौशिक की बर्थ-डे पार्टी
लारा दत्ता तैयार