मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्रेजी 4 : एक और विवाद
Rajpal
PR
राकेश रोशन की फिल्म ‘क्रेजी 4’ पहले तो संगीत की चोरी के मामले में उलझी और अदालत के बाहर दो करोड़ के समझौते से प्रदर्शित हो सकी।

अब दिल्ली के डॉक्टरों ने फिल्म के कथानक को लेकर कई सवालों का घेरा बनाया है। फिल्म का एक पात्र गंगाधर (राजपाल यादव) का दिमाग इतिहास में घूमता रहता है। आजादी मिले कई वर्ष हो गए हैं ये उसे पता ही नहीं है। वह सीजोफ्रेनिया की बीमारी से ग्रस्त है।

डॉक्टरों का तर्क है कि यह बीमारी लम्बी चलने वाली और बहुत तकलीफ देने वाली होती है, जबकि इस फिल्म में इसे हास्यास्पद तथा चालू ढंग से दिखाया गया है। सीजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी को मजाकिया तरीके से दिखाने के कारण वे लोग दु:खी हो सकते हैं, जिनके परिवार का कोई सदस्य इससे पीडि़त है।

उनके मुताबिक फिल्मवालों को सावधानीपूर्वक अपनी फिल्मों में ऐसी गंभीर बीमारियों को बताना चाहिए।
और भी
अक्षय खन्ना का छक्का
सतीश कौशिक की बर्थ-डे पार्टी
लारा दत्ता तैयार
12 नंबरी खान
ऐश्वर्या छोड़ रही हैं ‘रोबोट!
बेचारे मिमोह